Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jyeshtha Month 2024: आज से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना, जानें व्रत त्योहारों की पूरी डिटेल

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर मास किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे में आपको ज्येष्ठ माह भी सूर्य देव, हनुमान जी, वरुण देव और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए...
Jyeshtha Month 2024

Jyeshtha Month 2024: हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास साल का तीसरा महीना माना जाता है। इसे जेठ मास के नाम से भी जाना जाता है। इस माह की शुरुआत वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के समाप्त होने के बाद होती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, आमतौर पर यह माह मई और जून में पड़ता है। इस साल ज्येष्ठ माह 24 मई 2024 यानी आज सेआरंभ हो रहा है।

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास का महत्व

धार्मिक महत्व के लिहाज से देखा जाए तो ज्येष्ठ मास का हिंदू धर्म में बड़ा ही विशेष महत्व होता है। इस महीने के खास बात ये है कि ये साल के सबसे बड़े महीनों में से एक है। इस दौरान धूप का प्रकोप भी अपने चरम सीमा पर होता है।

इस महीने में बहुत सारे त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं। मसलन- वट सावित्री व्रत, अपरा एकादशी, शनि जयंती निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, बुढ़वा मंगल आदि त्योहार पड़ते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि 2024 के ज्येष्ठ मास में क्या कुछ खास होने वाला है।

आज से ज्येष्ठ मास की शुरुआत

हिंदू कैलेंडर के अनुसार बात करें तो, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होगा, जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, 2024 में ज्येष्ठ माह 24 मई से शुरू होगा और 29 दिन बाद यानी की 22 जून 2024 को समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें- मासिक प्रदोष व्रत किस दिन है? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

इन देवी-देवताओं की पूजा होती है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर मास किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे में आपको ज्येष्ठ माह भी सूर्य देव, हनुमान जी, वरुण देव और शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की लिस्ट

  • 24 मई 2023, (शुक्रवार) ज्येष्ठ माह आरंभ
  • 26 मई, (रविवार) एकदंत संकष्टी चतुर्थी
  • 30 मई 2024, (गुरुवार) कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 01 जून 2024, (शनिवार) हनुमान जयंती (तेलुगु)
  • 02 जून 2024, (रविवार) अपरा एकादशी
  • 04 जून 2024, (मंगलवार) मासिक शिवरात्रि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 06 जून 2024, (गुरुवार) ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
  • 10 जून 2024, (सोमवार) विनायक चतुर्थी
  • 11 जून 2024, (मंगलवार) स्कंद षष्ठी
  • 14 जून 2024, (शुक्रवार) धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 15 जून 2024, (शनिवार) मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
  • 16 जून 2024, (रविवार) गंगा दशहरा
  • 17 जून 2024, (सोमवार) गायत्री जयंती
  • 18 जून 2024, (मंगलवार) निर्जला एकादशी
  • 19 जून 2024, (बुधवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 21 जून 2024, (शुक्रवार) वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा), सबसे बड़ा दिन
  • 22 जून 2024, (शनिवार) ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, कबीर दास जयंती

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा