श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मूलांक 5 वालों का ऐसा होता है स्वभाव, जानें 5, 14 या 23 तारीखों को जन्मे लोगों की खूबियां

मूलांक 5 वालों की सघनता की बात करें, तो इनकी 1, 3 और 6 वालों के साथ काफी अच्छी बनती है। वहीं, ऐसा कोई नम्बर नहीं है...
Number 5 Personality

Number 5 Personality: अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी से किसी शख्स की जन्मतिथि से उसका स्वभाव, आदतें और भाग्यशाली रंग और नंबर के बारे में पता चलता है। आज इस लेख में हम आपको नंबर 5 के बारे में बात करेंगे। जिन अंक ज्योतिष की मानें तो, जिनका मूलांक 5 होता है। वे बुध ग्रह से जुड़े हुए होते हैं। बुध ग्रह को धन, वाणी से जोड़कर देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मूलांक 5 वालों का स्वभाव कैसा होता है और उन्हें जीवन में कामयाबी पाने के लिए क्या करना चाहिए।

ऐसा होता है मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का स्वभाव

  • मूलांक 5 वाले लोग एक जगह टिककर नहीं बैठते हैं। उनका मन हमेशा भटकता (Number 5 Personality) रहता है। इसके साथ ही ये लोग घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। इन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है।
  • मूलांक 5 वाले लोग बातचीत करने मे काफी माहिर होते हैं। मूलांक 5 वाले अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करते हैं।
  • इस मूलांक के लोग की सोचने समझने की शक्ति काफी अच्छी होती है। इनका दिमाग कुछ खुराफाती चीजों में भी होता है। मन में उठा-पठक मची रहती है, जिस वजह से उनका मन पर काबू नहीं रह पाता है।
  • इस मूलांक के लोग कभी भी एक फैसले पर टिके नहीं रह सकते हैं। इनके मन में हमेशा हां और नहीं ही चलता रहता है।
    इस मूलांक के लोग बहुत ही बातूनी स्वभाव के होते है, जिससे कभी-कभी इनके लिए परेशानी भी खड़ी हो जाती है।

कंपैटिबिलिटी बनाने में माहिर होते हैं ये लोग

वहीं, मूलांक 5 वालों की सघनता की बात करें, तो इनकी 1, 3 और 6 वालों के साथ काफी अच्छी बनती है। वहीं, ऐसा कोई नम्बर नहीं है, जिनकी इनके साथ बनती न हो क्योंकि अपने बातूनी स्वभाव की वजह से मूलांक 5 वाले लोग सभी से बनाकर रख लेते हैं।

यह भी पढ़ें- पहली ही नजर में इन राशि के लोगों को हो जाता है इश्क…

कामयाबी पाने के लिए मूलांक 5 वाले लोग क्या करें

अगर मूलांक 5 वाले लोग अपने जीवन में कामयाब होना चाहते हैं या फिर नकारात्मक प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो उन्हें गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके अलावा पक्षियों को दाना खिलाने से भी आपको शुभ फल मिलेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज