Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली ही नजर में इन राशि के लोगों को हो जाता है इश्क…

Zodiac Signs In Love

Zodiac Signs Who Easily Fall In Love: प्यार, कब किसको कहां हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आपने सुना होगा कुछ लोगों को तो पहली नजर में ही प्यार हो जाता है। हर इंसान के प्यार करने का तरीका भी अलग होता है। किसी को जल्दी प्यार हो जाता है तो किसी को प्यार करने में समय लगता है। पहली नजर में प्यार होने में ग्रहों का भी बड़ा खेल होता है। हम आपको बता दें कि इस तरह के आकर्षण में बुध ग्रह और शुक्र ग्रह का बड़ा योगदान होता है, इन दो ग्रहों की वजह से ही लोग पहली नजर के प्यार में पूरी तरह डूब जाते हैं। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्यादातर टीनएजर्स ही इस तरह के इश्क में पड़ते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आकर्षण के स्वामी हैं, जिसकी वजह से दो लोगों के बीच आकर्षण बढ़ता है। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार खास राशियां बताई गई हैं, जो पहली नजर में अपना दिल दूसरों को दे बैठते हैं।

मिथुन राशि वालों को जल्दी हो जाता है Love
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसा कहा जाता है कि मिथुन राशि के लोग भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होते हैं, लेकिन जहां प्यार की बात आती है वहां ये नाजुक हो जाते हैं। मिथुन राशि वालों को हर किसी में अच्छाई नजर आती है। जो कोई भी उनके स्वभाव को समझता है, मिथुन राशि वाले उसके प्यार में पड़ जाते हैं। दूसरे लोग इनके प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और पहली नजर के प्यार में पड़ने पर किसी भी तरह की झिझक की गुंजाइश नहीं होती।

जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं वृषभ राशि वाले
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम के कारक ग्रह भी हैं इसलिए इस राशि के ज्यादातर लोग पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठते हैं। दिल देने के मामले में ये सब्र नहीं कर पाते और एक तरफा प्यार कर बैठते हैं। शुक्र ग्रह के गुणों की तरह इन राशि वालों में आकर्षण काफी होता है, जिसकी वजह से ये सामने वाले को अपना दीवाना भी बना सकते हैं। इस राशि के लोगों का व्यवहार काफी स्थिर रहता है।

कन्या राशि वाले अपने पार्टनर का देते हैं साथ
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। कन्या राशि वाले Love के मामले में अपनी भावनाओं को शीघ्र व्यक्त कर देते हैं। अगर इनके दिल को कोई पसंद आ जाए तो ये उसी के ख्यालों में डूबे रहते हैं। ये पहली नजर में ही किसी को भी अपना मान लेते हैं। ये हर परिस्थिति में हमेशा पार्टनर का साथ देते हैं।

तुला राशि वाले खुलकर जीना करते हैं पसंद
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। तुला राशि वाले अपनी जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ये भी बहुत जल्दी एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं। इस राशि के अधिकांश लोगों के दिमाग में प्यार का विचार रहता है, इसलिए अगर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है, जो उस विचार से मेल खाता है तो वे आसानी से भावुक हो जाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’