Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुट्टू का आटा खाने से हुए 100 से ज्यादा लोग बीमार

कुट्टू

दिल्ली – एनसीआर के मोदीनगर में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो गए है. नवरात्रि शुरू हो चुकी है और इसीलिए कुट्टू के आटे की खपत बढ़ गई है. दिल्ली एनसीआर के मोदीनगर में नवरात्रि का पहला व्रत खोलने के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए. इनमें से अधिकतर अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हो गए. हालांकि डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है. जिस दुकान से कुट्टू का आटा लिया गया है उस दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल भर लिया गया है. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्यवाही की जायेगी. खाद्य सुरक्षा की टीमों ने कई जगह छापा भी मारा है और कई नमूने भी लिए है. मोदीनगर के अलग अलग इलाकों  में बुधवार की शाम श्रद्धालुओं ने व्रत के बाद कुट्टू के आटे की पकौड़ी, पूड़ी और खाने के और सामान बनाकर व्रत खोला. तब सौंदा, डिडौली, डबाना, हरमुख पुरी अमराला सहित आसपास के गांवों के 100 से अधिक लोग उल्टी, दस्त और घबराहट महसूस करने लगे और फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद इनको,  इनके परिजन डॉक्टर के पास ले गए और जब हालत बिगड़ने लगी तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

 

स्वास्थ्य विभाग ने 102 और 108 सरकारी ऐंबुलेंस भेजकर गांव से मरीजों को सरकारी और प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. कुट्टे का आटा खाने से हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है. कुट्टू का आटा आम आटे से अलग होता है, ये एक महीने में ही खराब हो जाता है. यहीं लोगों से गलती हो जाती है, लोग रखे हुए आटे को खा लेते है जिससे उल्टी, दस्त, घबराहट जैसी समस्या आती हैं. कुछ जगह कुट्टू के आटे में मिलावट भी होती है जिससे भी लोगों को नुकसान होता है. खाद्य सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह से निष्क्रिय ही नजर आता है किसी भी बड़े मौके या त्यौहार पर जब इस तरह की घटनाएं सामने आती है तो फिर ये औपचारिकता दिखाते हुए इसी तरह की खानापूर्ति करता है. खाद्य सुरक्षा विभाग अगर समय रहते एक्टिव हो जाए तो इस तरह की घटना ना घटे.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा