Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जन्माष्टमी पर घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल की मूर्ति, तो जान लें ये जरूरी नियम; वरना..

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अगर आप भी अपने घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति लाने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। कुछ खास नियमों का पालन करते हुए आप अपने घर में लड्डू गोपाल को स्थापित कर सकते हैं।
Krishna Janmashtami 2024| shreshth bharat

Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी करीब है और यह खबर भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों से जुड़ी हुई है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप को हिंदू धर्म में बहुत प्यार किया जाता है। आपको भारत में कृष्ण भगवान के कई सारे मंदिर मिल जाएंगे लेकिन इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर में लड्डू गोपाल की पूजा करना पसंद करते हैं।

भगवान कृष्ण के अनेक रंग हैं, उन्हें अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। उनकी बाल-लीलाओं पर लोग मुरीद हैं और श्रीकृष्ण की इस अवस्था को पसंद करते हैं। घरों में भी बाल-गोपाल की सुंदर-सुंदर मूर्तियां लाई जाती है और इसके लिए कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) के मौके को शुभ माना जाता है।

आप भी अगर अपने घर में लड्डू गोपाल का स्वागत करना चाहते हैं या घर में बाल गोपाल की मूर्ति रखने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं…

वास्तु शास्त्र में क्या है महत्व

ज्यादातर घरों में लड्डू-गोपाल की पूजा की जाती है। इससे लाभ भी होता है, लेकिन गलत तरीके से मूर्ति रखने व पूजा करने से नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। लड्डू गोपाल की मूर्ति अपने घर लाने का सबसे शुभ समय कृष्ण जन्माष्टमी का ही है। इसके अलावा सावन या फिर भाद्रपद में भी कृष्ण की मूर्ति को घर लाया जा सकता है।

Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त… कब है कृष्ण जन्माष्टमी?

कहां रखें

लड्डू गोपाल की मूर्ति घर लाने के बाद मूर्ति को वास्तु शास्त्र के हिसाब से ईशान कोण में रखा जाता है। इस दिशा में मूर्ति रखने से भगवान आशीर्वाद देते हैं। घर में जहां पर भी आप लड्डू गोपाल को रखें वहां इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें ऊंचा आसन दें और झूले पर रखें।

ऐसे करें कपूर का टोटका, जल्द होगी शादी; मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी

घर में एक बार मूर्ति स्थापित होने के बाद लड्डू गोपाल की नियमित रूप से पूजा करना जरूरी है। इस बात का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है कि लड्डू गोपाल को आप जहां रखें उसके आस-पास की जगह भी पूरी तरह से साफ-सुथरी होनी चाहिए और नियमित रूप पर उसकी सफाई की जानी चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा