श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

हरतालिका तीज-गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

September Vrat and Festivals List: अगले महीने सितंबर में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट...
September Vrat festivals List 2024: सितंबर के व्रत-त्योहार

September Vrat and Festivals List 2024: आज 29 अगस्त है। रविवार से सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पितृ पक्ष समेत कई व्रत और त्योहार हैं।

मासिक शिवरात्रि

1 सितंबर को मासिक शिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। वहीं, 2 तारीख को अमावस्या है। इस दिन तर्पण और पिंडदान का बहुत महत्व है।

हरतालिका तीज

6 सितंबर को हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के वाराह अवतार का भी दिन है।

Hartalika Teej 2024: अगर पत्नी रख रही व्रत तो भूल कर भी न करें ये गलती, वरना…

गणेश चतुर्थी

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। देशभर में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

ऋषि पंचमी

8 सितंबर को ऋषि पंचमी है। इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। वहीं, 9 सितंबर को स्कंद षष्ठी है। इस दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है।

राधा अष्टमी

10 सितंबर को ललिता सप्तमी, जबकि 11 सितंबर को राधा अष्टमी है। इसी दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। वहीं, 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी है। इस दिन वामन भगवान की पूजा की जाती है।

ओणम

15 सितंबर को वामन जयंती है। इसी दिन ओणम भी मनाया जाएगा। ओणम दक्षिण भारत के राज्य केरल का प्रमुख त्योहार है।

विश्वकर्मा पूजा

16 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इसी दिन गणेशोत्सव का समापन होगा।

पितृ पक्ष कब से होगा शुरू?

पितृ पक्ष की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इस पक्ष में लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं। इसके बाद 24 तारीख को कालाष्टमी है। इस दिन लोग काल भैरव की पूजा करते हैं। वहीं, 25 तारीख को जीवित्पुत्रिका व्रत मनाया जाएगा। ये व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

प्रदोष व्रत

29 सितंबर को प्रदोष है। इस दिन लोग व्रत रहकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। वहीं, महीने के आखिरी दिन यानी 30 तारीख को मासिक शिवरात्रि और त्रयोदशी श्राद्ध है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी