श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: 4 अप्रैल दिन शुक्रवार का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ है।

Aaj Ka Rashifal: 4 अप्रैल दिन शुक्रवार का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात बुध की राशि मिथुन में आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज कई शुभ योग बने हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से बढ़कर लाभ मिलने वाला है। कुछ नए अवसर मिलने से भी आपको आज खुशी होगी। कारोबार में आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज लाभदायक रहेगा। लेकिन काम का दबाव अधिक रहने से व्यस्त रहेंगे। आपको आज किसी भी मामले में जल्दबाजी में और दूसरों के प्रभाव में आकर फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपके बच्चे आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपको किसी वरिष्ठ सदस्य या अनुभवी व्यक्ति की सलाह का फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके कई काम आज अटक सकते हैं या किसी वजह से टल भी सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने कार्यस्थल पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने बच्चों की विदेश में शिक्षा के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसका फायदा मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। आपके परिवार में आज कुछ शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पुराने मित्रों से मिलने का भी मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज बुद्धि और चतुराई से सफलता पाएंगे आपके विरोधी और शत्रु चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। लेकिन आपको आज पारिवारिक जीवन में पिता की सेहत को लेकर चिंता और परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम और अवसर मिल सकता है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को अचानक धन लाभ मिलने का योग है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी