श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मेष और कन्या के लिए रहेगा खास दिन, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित होकर चंद्राधि योग बना रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा के अष्टम भाव में बुध और शुक्र स्थित होकर चंद्राधि योग बना रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा।

वृषभ राशि

आज वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने का प्रयास करेगा। किसी भी साथी की बुराई ना करें। अपनी ओर से सभी की मदद् करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी