श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

करणी सेना के समर्थकों में भारी रोष, किया विरोध प्रदर्शन !

KKR

विधानसभा चुनावों के ठीक बाद ही राजस्थान में जो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई उसके बाद से लोगों में रोष और हंगामा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपने अध्यक्ष की मौत के बाद करणी सेना के सदस्यों ने आज जमकर जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने कम समय में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस ने हत्या में शामिल दो शूटरों की पहचान कर ली है।


करणी सेना के कार्यकर्ता मंगलवार शाम से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उदयपुर जिला कलक्ट्रेट पर एकत्रित होने से पहले शहर सहित जिलेभर से करणी सेना के कार्यकर्ता सेवाश्रम चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी लोग एक साथ विरोध रैली के रूप में रवाना हुए, जो सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।


सूत्रों के मुताबिक, हजारों लोगों ने कलक्ट्रेट पर 3 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में राजपूत समाज की महिलाएं भी मौजूद रहीं. उन्होंने नृशंस हत्या की निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बाद में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।


राजस्थान पुलिस ने कहा कि दोनों हमलावरों की पहचान रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी के रूप में की गई है, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। तीसरा अपराधी, नवीन शेखावत, जो अपराध का हिस्सा था, गोलीबारी के दौरान गोगामेड़ी के आवास पर मारा गया और गोगामेड़ी का एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया।


सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से राजपूत समुदाय में आक्रोश फैल गया, जिसने बुधवार को राज्यव्यापी बंद की घोषणा कर दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज