श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आयकर विभाग ने ओडिसा, झारखंड में बौध डिस्टिलरीज पर की छापेमारी, नोट गिनने वाली मशीन खराब

RS

आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में नोट बरामद किए। सूत्रों के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तथा झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी जारी है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

शराब बनाने वाली कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई डिवीजनों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी ओडिशा में सबसे बड़ी देशी शराब निर्माता और बेचने वाली कंपनियों में से एक बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय में छापेमारी के दौरान 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की।

बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की साझेदारी फर्म है, जिस पर कल भी छापा मारा गया था।

ओडिशा में मुख्यालय वाला, बीडीपीएल समूह पूरे राज्य में काम करता है। इसके अन्य व्यावसायिक प्रभागों में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ऐश ब्रिक्स), क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल बॉटलिंग) और किशोर प्रसाद बिजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल ब्रांडों की बिक्री और विपणन) आदि शामिल है।

इसके अलावा, आयकर विभाग ने बोलांगीर शहर के सुदापाड़ा और टिटिलागढ़ शहर के दो शराब व्यापारियों के आवासों पर भी एक साथ छापे मारे थे, वहां से भी नकदी जब्त की गई।

इस जब्ती के बाद आयकर विभाग कल रात एक बड़े ट्रक में भरे नकदी के थैले और बोरियां भारतीय स्टेट बैंक की बोलांगीर शाखा में लेकर आया। वह सारा पैसा बैंक के अंदर ले जाया गया और कड़ी सुरक्षा में जमा किया गया।

सूत्रों के अनुसार ओडिशा के तितिलागढ़ में दो शराब कारोबारी दीपक साहू और संजय साहू के घरों पर भी तलाशी ली गई। लेकिन आयकर छापों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद दोनों कारोबारी कथित तौर पर शहर से भाग गए। आरोप है कि इन दोनों शराब कारोबारियों ने भी करोड़ों रुपये की आयकर चोरी की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका