श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आजम खान के सामने आखिरी गढ़ बचाने की चुनौती

azam

जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, आजम खान की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है. अंतिम चोट के रूप में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द हो गई थी. ये आजम खान के लिए बहुत बड़ा झटका था अपने बेटे अब्दुल्ला आजम की स्वार सीट से सदस्यता जाने के बाद आजम खान को बहुत बड़ा झटका लगा था. अब्दुल्ला आजम की सदस्यता उनकी जन्मतिथि में गड़बड़ी के चलते रद्द की गई थी. वहीं आजम खान की विधानसभा सदस्यता हेट स्पीच मामले में 3 साल की सजा होने के बाद रद्द हो गई थी. सपा के शासन के समय आजम खान की यूपी में तूती बोलती थी, सरकार का कोई भी बड़ा फैसला आजम खान के बिना सहमति के नहीं होता था.

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम अभी कोई चुनाव लड़ नहीं सकते वहीं आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा भी खराब सेहत के कारण सियासत से बहुत दूर हैं. आजम खान के बड़े बेटे और बहू, सियासी रूप से सक्रिय नहीं है. ऐसा लग रहा कि स्वार उपचुनाव में भी आजम के परिवार से बाहर का व्यक्ति ही चुनाव लड़ेगा, रामपुर लोकसभा और विधानसभा में आजम ने अपने परिवार से बाहर के व्यक्ति को ही चुनाव लड़वाया था.

उत्तर प्रदेश में 10 मई को रामपुर की स्वार और सोनभद्र की छानबे सीट पर उपचुनाव होना है. स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता चली गई थी वहीं छानबे विधानसभा के विधायक राहुल कोल का निधन हो गया था. राहुल कोल अपना दल (एस) से विधायक थे. आजम अगर यहां अपने आदमी को चुनाव जीतवा नहीं पाते है तो ये कहा जा सकेगा कि आजम युग का अब अंत हो गया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य