श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे की मुश्किले बढ़ाई

1-1-1680606105

अशोक गहलोत ने अपनी विरोधी वसुंधरा राजे को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे वसुंधरा राजे की अपनी पार्टी के प्रति वफादारी पर ही सवाल उठ गए हैं. राजस्थान के धौलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य में भैरोसिंह शेखावत की सरकार थी और मै कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष था. तब उन्होंने बीजेपी की सरकार को गिराने की कोशिश का समर्थन करने से इनकार कर दिया था. अशोक गहलोत ने कहा कि इसी तरह का काम वसुंधरा राजे और मेघवाल ने भी किया. 2020 में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की अगुवाई में 18 विधायकों ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी तब बीजेपी की वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाई थी. गहलोत की माने तो तब वसुंधरा राजे के कहने पर ही धौलपुर की बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने उनका समर्थन किया था जिससे उनकी सरकार बची थी.

गहलोत ने ये बयान क्या दिया वसुंधरा राजे के लिए मुश्किले खड़ी हो गई है. वसुंधरा राजे की पार्टी के प्रति वफादारी पर सवाल उठने शुरू हो गए. वसुंधरा राजे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि गहलोत झूठ बोल रहे हैं, गहलोत 2023 में होने वाली हार से डरकर ये झूठ बोल रहे हैं. वसुंधरा राजे ने गहलोत के इस बयान को अपने खिलाफ साजिश बता दिया. बताइए तारीफ ही भारी पड़ गई वसुंधरा राजे पर. हर कोई अपनी तारीफ सुनना चाहता है. ये तारीफ अगर आपका कोई विरोधी करे तो कहा जाता है कि वाकई कुछ अच्छा काम किया होगा, वैसे राजनीति में नैतिकता कम ही दिखती है लेकिन वसुंधरा राजे ने तो अपनी इस नैतिकता को मानने से ही इंकार कर दिया उल्टा गहलोत पर झूठ बोलने, साजिश करने का आरोप लगा दिया. इस साल ही राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने है तो गहलोत के इस बयान के सियासी मायने जरूर है गहलोत ने चाहे वसुंधरा राजे की तारीफ की हो या साजिश उनके इस बयान ने वसुंधरा राजे के लिए मुश्किले तो खड़ी कर दी है. भाजपा में वसुंधरा राजे के विरोधी गुट के लिए ये बयान आगे बड़ा हथियार बन सकता है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...