Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कहां गया महिला सशक्तिकरण? 10% से भी कम महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

हर राजनीतिक पार्टी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन सच्चाई चुनाव में दिखाई नहीं देते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो महिला उम्मीदवारों की संख्या दस फीसदी से...
Who win the Lok Sabha elections after massive rallies

Loksabha Election 2024: 18वीं लोकसभा के लिए वोटिंग हो रही है। अभी तक पांच चरणों के लिए मतदान हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कुल 8,360 उम्मीदवार मैदान में हैं। साल 1996 के बाद से ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। क्योंकि साल 1996 के चुनाव के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब किसी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की यह संख्या इतनी ज्यादा हुई है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 1996 में लोकसभा की 543 सीटों पर रिकॉर्ड 13,952 प्रत्याशी मैदान में थे। हालांकि, इस चुनाव में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। हर राजनीतिक पार्टी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन सच्चाई चुनाव में दिखाई नहीं देते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो महिला उम्मीदवारों की संख्या दस फीसदी से भी कम नजर आती है।

Association for Democratic Reforms (ADR) के मुताबिक, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 8337 उम्मीदवारों में से केवल 797 ही महिलाएं हैं। इसका मतलब महिलाओं की संख्या सिर्फ 9.5 फीसदी ही है। हाल ही में संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया था लेकिन वो बिल अगले लोकसभा चुनाव में लागू होगा।

अगर अभी तक के चुनाव पर नजर डालें तो पहले चरण में 1,618 उम्मीदवारों में से 135 महिलाएं थीं। दूसरे में 100, तीसरे में 123, चौथे में 170, पांचवें चरण में 85 महिलाएं उम्मीदवार थीं। ऐसी ही संख्या छठे चरण में भी देखने को मिल रही है। छठे चरण में 92 और सातवें चरण में 95 महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

अगर उम्मीदवारों के आपराधिक मामले पर नजर डालें तो Association for Democratic Reforms (ADR) के मुताबिक, 9337 उम्मीदवारों में से 1644 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग