Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन पांच राज्यों में क्या लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव?

ELECTION COMMITTION | LOK SABHA ELLECTION | VIDHAN SABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election2024: चुनाव आयोग आज यानी शनिवार की दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। आज साफ हो जाएगा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव कितने फेस में होंगे। लेकिन इस लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई सारे प्रयास लगाए जा रहे हैं। अभी देखना होगा कि क्या देश के पांच राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं। इस रहस्य से आज तीन बजे पर्दा उठ जाएगा।

आपको बता दें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई वाली कमेटी के अपनी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद यह चर्चा तेज है कि अब राज्यों के चुनाव आम चुनाव के साथी कराए जाएंगे या नहीं। इस रहस्य से आज तीन बजे पर्दा उठ जाएगा।

आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव का कार्यालय जून महीना में अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है। अब लोकसभा चुनाव अप्रैल महीने तक चलेगा। ऐसे में काफी हद तक की संभावना है कि विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जाएं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को लेकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। पिछले साल देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 में जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। यहां अप्रैल में चुनाव कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर को हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए थे। अगर यहां पर लोकसभा के साथ चुनाव के चुनाव कराए जाएंगे तो धारा 370 हटाने के बाद यह पहला चुनाव होगा। यहां पर विधानसभा की सीटों को 83 से बढ़कर 90 कर दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए सात और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा