Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए असम में बना ये खास कानून, सभी धर्मों के लोगों को मानना होगा

himanta biswa sarma | assam | ucc bill | bal vivah | shreshth bharat

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विसवा सरमा ने कल यानि शुक्रवार को कैबिनेट में’असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935′ को रद्द कर दिया। सीएम हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि असम में बाल विवाह पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि यह कदम असम में बाल विवाह पर रोक लगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
इस अधिनियम में विवाह पंजीकरण की अनुमति देने वाले ऐसे प्रावधान शामिल थे, कि दूल्हा और दुल्हन 18 और 21 वर्ष की कानूनी उम्र हो ना हो उनकी शादी कर दी जाती थी। लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

राज्य सरकार ने कानून को निरस्त करने के बाद जिला आयुक्तों और जिला रजिस्ट्रारों को महानिरीक्षक के समग्र पर्यवेक्षण, मार्गदर्शन और नियंत्रण के तहत वर्तमान में 94मुस्लिम विवाह रजिस्ट्रारों को हटा दिया गया है। उसके बाद उनको 2लाख रुपए का मुआवजा देकर उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।

कानून को निरस्त करने के पीछे का कारण बताते हुए असम सरकार ने समान नागरिक कानून (UCC) की ओर पहला कदम बढ़या है। यह अधिनियम, जो ब्रिटिश काल से चला आ रहा था। हमें लगता है आज अप्रसांगिक हो गया है। हमने इस एक्ट के तहत कई कम उम्र के विवाह भी देखे हैं।

“अधिनियम के अनुसार विवाह और तलाक का पंजीकरण अनिवार्य नहीं था और पंजीकरण की मशीनरी अनौपचारिक है, जिससे मौजूदा मानदंडों के गैर-अनुपालन की बहुत गुंजाइश थी। अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, इच्छित व्यक्तियों के विवाह को पंजीकृत करने की गुंजाइश बनी हुई थी 21 वर्ष से कम (पुरुषों के लिए) और 18 वर्ष (महिलाओं के लिए) और अधिनियम के तहत शादी होती थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा