Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चंडीगढ़ मेयर के मामले पर SC में आज अहम सुनवाई, आप के तीन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

Three Aam Aadmi Party Chandigarh councillors join BJP in Delhi

चंडीगढ़ मेयर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में प्रशासन की ओर से नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने आठ पार्षदों के वोट को अवैध करार दिया था। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी। इस घटना के बाद भाजपा के मनोज सोनकर मेयर बन गए थे। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके पीठासीन अधिरारी कथित रूप से अवैध करार दिए पार्षदों के वोटों पर निशान लगाते दिखाई दिए थे। मामले सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इस पर चंडीगढ़ प्रशासन को फटकार लगाई थी।

आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, इसी बीच आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये पहले से ही भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। अब भाजपा के पास 14 की जगह 17 पार्षद हो गए हैं और एक वोट भाजपा सांसद का पार्टी के खाते में होगा।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के तीन पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ankit Sharma murder Case
अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; फैसले के बाद BJP-AAP में सियासी संग्राम
Pappu Yadav Parliament Protest
भगवा चोला पहनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे पर किया विरोध; विपक्ष के प्रदर्शन पर संतों का ऐतराज
Bhiwandi Building Collapse
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरम्मत के दौरान ढही चार मंजिला इमारत, 9 की मौत और कई घायल; CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Delhi Riots conspiracy case
दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की तीसरी जमानत याचिका पर जारी किया नोटिस, 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
Parliament Monsoon Session 2026
'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' विपक्ष का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग
Anti-paper leak Bill passed in Rajya Sabha
विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच राज्यसभा से पास हुआ पेपर लीक रोकने वाला संशोधन विधेयक, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार