Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इंडिया गठबंधन से अलग हुई महबूबा मुफ्ती, बोलीं- हम पूरी तरह तैयार

mahbuba mufti pdp separated from india alliance

इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) इंडिया गठबंधन से अलग हो गई है। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) भी इंडिया गठबंधन से अलग होने का एलान कर चुकी है। पीडीपी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य कश्मीर में हुई जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने अलग होने का एलान किया। पार्टी की ओर से कहा गया है कि संसदीय समिति जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

महबूबा मुफ्ती का कहना है कि जल्द ही प्रदेश में लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर तय कर लिए जाएंगे। पार्टी के दिग्गज नेता मोहम्मद सरताज मदनी के नेतृत्व वाला पार्टी संसदीय बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा।

इससे पहले नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि नेकां के कब्जे वाली सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर गठबंधन के बारे में विचार होगा। इसके बाद नेकां प्रमुख ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया था। तब पीडीपी ने कहा था कि पार्टी का इरादा तो एकता में है, लेकिन नेकां के फैसले के मद्देनजर उपयुक्त समय पर निर्णय किया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ankit Sharma murder Case
अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा; फैसले के बाद BJP-AAP में सियासी संग्राम
Pappu Yadav Parliament Protest
भगवा चोला पहनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चढ़ावे पर किया विरोध; विपक्ष के प्रदर्शन पर संतों का ऐतराज
Bhiwandi Building Collapse
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरम्मत के दौरान ढही चार मंजिला इमारत, 9 की मौत और कई घायल; CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Delhi Riots conspiracy case
दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर खालिद की तीसरी जमानत याचिका पर जारी किया नोटिस, 27 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
Parliament Monsoon Session 2026
'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' विपक्ष का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग
Anti-paper leak Bill passed in Rajya Sabha
विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच राज्यसभा से पास हुआ पेपर लीक रोकने वाला संशोधन विधेयक, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार