श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024 Voting 7th Phase के ये हैं सबसे अमीर प्रत्याशी

आज लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी फेज के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में कई करोड़पति उम्मीद हैं। इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सबसे ऊपर हैं। सातवें चरण में हरसिमरत कौर बादल सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।
richest candidate of lok sabha election 2024| loksabha election 2024| shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी फेज के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में कई करोड़पति उम्मीद हैं। इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सबसे ऊपर हैं। सातवें चरण में हरसिमरत कौर बादल सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। पंजाब के बठिंडा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के पास 198 करोड़ की संपत्ति है। इस चरण में दूसरा नंबर आता है। ओडिशा से भाजपा के बैजयंत पांडा का जिनके पास 148 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा 111 करोड़ के साथ चंडीगढ़ से संजय टंडन, 100 करोड़ के साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह और 91 करोड़ की संपत्ति के साथ भाजपा की सीट से चुनाव लड़ रही कंगना रनौत भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Lok Sabha Election 2024 के सातवें फेज में कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति सबसे कम है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जगतसिंहपुर (एससी), ओडिशा की भानुमती दास हैं, जो उत्कल समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं, उनकी संपत्ति ₹ 1,500 है। पंजाब के लुधियाना से जन सेवा ड्राइवर पार्टी के राजीव कुमार मेहरा 2,500 रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बलराम मंडल (जादवपुर), स्वपन दास (कोलकाता उत्तर), और कनिया लाल (लुधियाना) भी सबसे कम संपन्न उम्मीदवारों में से हैं, जिनकी संपत्ति ₹ 2,500 से ₹ ​​3,100 के बीच है।

आज आठ राज्यों (7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश) की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। अभी तक 6 फेज की वोटिंग हो चुकी है। इसके साथ ही ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है। छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस ने पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ बीजेपी के संजय टंडन मैदान में हैं। यहाँ आप और कांग्रेस मिल के लड़ रही है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की किरण अनुपम खेर ने कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को हराया था। साल 1999 से लेकर 2009 तक पवन बंसल यहाँ से लगातार चुनाव जीत चुके हैं।

सातवें चरण में इस चरण में कुल 10.06 करोड़ मतदाता 904 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल 1.09 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आज यानी सातवें चरण में पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

वहीं, यूपी के 11 जिलों की 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये सभी सीटें पूर्वी यूपी में आती हैं। इनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बासगांव (सु), घोसी, बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु) सीट शामिल हैं। मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, गोरखपुर से भोजपुरी कलाकार रवि किशन व बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मैदान में हैं।

धुआंधार रैलियों के बाद भी किसकी बात कितनी दूर

आखिरी चरण में पीएम मोदी , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत का फैसला होना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना