Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में केंद्र सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में आज आठ राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 904 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
LOK SABHA ELECTION 2024| VARANASI | BJP | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Polling: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में आज आठ राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 904 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। सातवें चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर और अनुप्रिया पटेल जैसे कई केंद्रीय मंत्रियों की सीटें भी शामिल हैं।

सातवें चरण के प्रमुख चेहरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। वहीं, बसपा ने अतहर जमाल लारी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, 2019 के चुनाव में पीएम मोदी के सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को खड़ा किया था। हालांकि, चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। प्रधानमंत्री ने शालिनी यादव को 4,79,505 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। पीएम मोदी को 2019 लोकसभा चुनाव में 6,74,664 वोट मिले थे, जबकि शालिनी को 1,95,159 और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में वाराणसी में कुल 57.13% लोगों ने मतदान किया था।

अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। अनुराग ठाकुर वर्तमान में खेल, युवा मामलों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री हैं। अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा खड़े है। वहीं, बसपा ने हेमराज को अपना उम्मीदवार चुना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर को बड़ी जीत मिली थी।

आरके सिंह

आरके सिंह बिहार की आरा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व आईएएस अफसर आरके सिंह वर्तमान में आरके मोदी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। आरके सिंह के सामने भाकपा माले से सुदामा प्रसाद खड़े हैं। भाकपा माले राज्य में महागठबंधन का हिस्सा है। बता दें कि पिछले चुनाव में आरके सिंह को आरा लोकसभा सीट पर सफलता मिली थी। बीते चुनाव में यहां 51.81% लोगों ने वोटिंग किया था।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वे केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हैं। उनके सामने इस चुनाव में सपा ने डॉ. रमेश चंद बिंद को उतारा है। बता दें कि, बिंद पिछली बार भदोही सीट से भाजपा के सांसद बने थे, लेकिन इस बार टिकट कटने पर उन्होंने पार्टी बदल ली। रमेश चंद बिंद चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा से सपा में आए और उन्हें टिकट भी मिल गया। वहीं, बसपा ने मनीष कुमार को अनुप्रिया पटेल के खिलाफ खड़ा किया है।

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। वे वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के खिलाफ सपा ने वीरेंद्र सिंह और बसपा ने सत्येन्द्र कुमार मौर्य को खड़ा किया है।

पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से भाजपा के तरफ से पंकज चौधरी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो वर्तमान में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं। पंकज चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने वीरेंद्र चौधरी और बसपा ने मोहम्मद मौसमे आलम को अपना उम्मीदवार चुना है।

Lok Sabha Election 2024 Voting 7th Phase के ये हैं सबसे अमीर प्रत्याशी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग