Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NDA से अलग हो सकते हैं पशुपति पारस, जल्द मंत्री पद से भी देंगे इस्तीफा!

PASHUPATI PARAS | BJP | NDA | CHIRAG PARAS | SHRESHTH BHARAT

पशुपति पारस जल्दी एनडीए से अलग हो सकते हैं। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस आज एनडीए से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। आपको जानकारी दे दें बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा कर दिया गया, इसके तहत भाजपा को 17, जनता दल को 16 और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी को 5 सीट दी गई है। वहीं चिराग पासवान के चाचा को कोई भी सीट नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह सब हुआ एक सीट की वजह से। पशुपति पारस एक सीट पर अड गए थे वह बार-बार वो बिहार की हाजीपुर सेट मांग रहे थे जबकि यही सेट चिराग पासवान भी मांग रहे थे आपको जानकारी दे दें हाजीपुर वही सीट है जहां से चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान नौ बार लोकसभा सांसद रहे। साल 2019 में पशुपति पारस यहां से पहली बार चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे थे।

हाजीपुर सीट से रामविलास पासवान की खास पहचान जुड़ी है रामविलास पासवान खुद को दलित नेता साबित करने में कामयाब रहे उन्होंने बिहार से निकलकर दिल्ली तक अपनी खास पहचान बनाई जब वह केंद्र में रेल मंत्री थे तब उन्होंने हाजीपुर में रेलवे का रीजनल ऑफिस भी खुलवाया। उनकी यही छवि काम करने वाले नेताओं की छवि में गिनी गई। लेकिन अब रामविलास पासवान इस दुनिया में नहीं हैं तो उनकी हाजीपुर सीट पर चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग ने दावा ठोक दिया पशुपति पारस यहां से मौजूदा सांसद हैं जबकि चिराग अभी जमुई सीट से सांसद हैं रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चाचा भतीजे में जंग चल रही थी। लेकिन फिलहाल यह जंग चिराग पासवान जी चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा