Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्मृति ईरानी ने दी राहुल गांधी को चुनौती, बोलीं- 10 साल के काम पर बहस कर लें

64b88b24-6e2c-11ec-b429-9577baa306e1_1641390021528_1658575913483_1658575913483

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनौती दी है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को यूपीए सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के दस सालों में किए गए काम के बीच अंतर पर बहस करने की चुनौती दी है। नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा महासम्मेलन में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी बहस में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं के सामने भी टिक नहीं पाएंगे।

प्रोग्राम में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच रही है तो उन्हें अपने कान खोलकर सुनना चाहिए। यूपीए सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों में किए गए काम के बीच के अंतर पर एक बहस हो जाए।” राहुल गांधी पर बोलते हुए ईरानी ने आगे कहा कि अगर वह यह चर्चा राहुल गांधी के साथ करना चाहेंगी तो राहुल इस बहस में शामिल नहीं होंगे।

नागपुर में हुए इस महासम्मेलन में स्मृति ईरानी ने कहा, मैं गारंटी देती हूं कि राहुल गांधी के सामने अगर युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी बोलना शुरू कर दे तो वह बोलने की ताकत खो देंगे। स्मृति ईरानी ने बताया कि इन दस सालों में भाजपा ने अपनी घोषणापत्र में किए तीन प्रमुख वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना, विधायिका में महिला आरक्षण और राम मंदिर का निर्माण ये तीन प्रमुख वादे थे, जिन्हें भाजपा ने पूरा किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना