Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्यवाही, इस अधिकारी पर गिरी गाज

CM YOGI ADITYANATH | up police recruitment paper leak case | SHRESHTH BHARAT |

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्षा रेणुका मिश्रा को हटाकर उनकी जगह यह जिम्मेदारी IPS राजीव कृष्ण को सौंप दी है। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। IPS रेणुका मिश्रा फिलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले कड़ी कार्रवाई करते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्षा रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी राजीव कृष्ण को सौंप दी गई है। IPS रेणुका मिश्रा फिलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं हैं। बता दें कि यूपी में 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में 60 हजार पदों पर 48 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी शामिल हुए थे। लेकिन पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया और सीएम योगी द्वारा परीक्षा को अगले छह महीने के अंदर दोबारा कराने के निर्देश दिए गए।

बता दें कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में जुटी आंतरिक जांच कमेटी ने अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही भर्ती बोर्ड को FIR करानी थी। लेकिन उससे पहले ही योगी सरकार ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने रेणुका मिश्रा को हटाकर उनकी जगह डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा