Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चीन से पाक जा रहे जहाज को ‘परमाणु कार्यक्रम के लिए खेप’ की आशंका के तहत मुंबई में रोका गया

cap

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर इस आशंका के तहत रोक दिया कि इसमें दोहरे उपयोग वाली खेप है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक सीमा शुल्क अधिकारियों ने 23 जनवरी को माल्टा-ध्वजांकित व्यापारी जहाज – सीएमए सीजीएम अत्तिला – को बंदरगाह पर रोका। जहाज पाकिस्तान में कराची जा रहा था।

अधिकारियों ने खेप का अवलोकन किया जिसमें एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन शामिल थी, जो मूलत: से एक इतालवी कंपनी द्वारा निर्मित थी। रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया और प्रमाणित किया कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है।

बंदरगाह अधिकारियों ने भारतीय रक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया था जिन्होंने भारी माल का निरीक्षण किया और अपने संदेह की सूचना दी। अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इसके बाद खेप को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह जब्ती “पाकिस्तान और चीन द्वारा संभावित प्रसार की रोकथाम” के तहत आती है।

लोडिंग के बिल और खेप के अन्य विवरण जैसे दस्तावेजों में कथित तौर पर, माल भेजने वाले का उल्लेख “शंघाई जेएक्सई ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी लिमिटेड” के रूप में किया गया था और माल भेजने वाला सियालकोट का “पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड” था। इस खेप का वजन 22,180 किलोग्राम था।

“सुरक्षा एजेंसियों की जांच से पता चला है कि खेप ताइयुआन माइनिंग इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी लिमिटेड द्वारा भेजी गई थी और पाकिस्तान में कॉसमॉस इंजीनियरिंग (एक पाकिस्तानी रक्षा आपूर्तिकर्ता) के लिए थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग