Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की

vin

आगामी लोकसभा 2024 चुनावों के संग्राम के लिए भाजपा ने आज 195 लोकसभा उमीद्दवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर विचार विमर्श चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

भाजपा की पहली सूची की विशेषता

  • 195 नामों की पहली सूची
  • 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम पहली सूची में
  • 28 महिलाओं को टिकट
  • 47 युवा उम्मीदवार, जिन उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है
  • 27 नाम अनुसूचित जाति
  • 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग
  • 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग  


भाजपा मुख्यालय से विनोद तावड़े ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

उम्मीदवारों के नाम

  • वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • पोरबंदर से  मनसुख मंडाविया
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत 
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल
  • लखनउ से राजनाथ सिंह
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • अमेठी से स्मृति ईरानी
  • गोरखपुर रवि किशन
  • अंबेडकरनगर रितेश पांडे
  • बस्ती हरीश द्विवेदी
  • उन्नाव साक्षी महाराज
  • धौरहरा रेखा वर्मा
  • बांसगाव (एससी) कमलेश पासवान
  • महाराजगंज पंकज चौधरी
  • हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
  • बांदा आर के सिंह पटेल
  • गौंडा कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया
  • लालगंज (एससी) नीलम सोनकर
  • कन्नौज सुब्रत पाठक
  • अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
  • जालौन (एससी) भानु प्रताप सिंह वर्मा
  • बाराबंकी (एससी) उपेंद्र सिंह रावत
  • सीतापुर राजेश वर्मा
  • सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा
  • हरदोई (एससी) जयप्रकाश रावत
  • मोहनलालगंज (एससी) कौशल किशो
  • आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • मुजफ्फरनगर डॉ संजीव बालियान
  • डुमरियागंज जगदंबिका पाल
  • संभल परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा कंवर सिंह तंवर
  • गौतमबुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा
  • बुलंदशहर (एससी) डॉक्टर भोला सिंह
  • आगरा (एससी) से सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
  • एटा से राजवीर सिंह
  • आंवला से धर्मेंद्र कश्यप
  • शाहजहांपुर (एससी) अरुण कुमार सागर
  • कैराना से प्रदीप कुमार चौधरी
  • झांसी से अनुराग शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • खुजराहो से वीडी शर्मा
  • सागर से लता वानखेडे
  • सतना से गणेश सिंह
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • सीधी से डॉक्टर राजेश मिश्रा,
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा
  • विदिशा से शिवराज
  • अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू
  • प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • आगरा से एस पी सिंह बघेल
  • खीरी से अजय मिश्रा
  • सीतापुर से राजेश वर्मा
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • श्रावस्ती से साकेत मिश्रा
  • संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद
  • फैजाबाद से लल्लू सिंह
  • जौनपुर से कृपा शंकर सिंह
  • चंदौली से महेंद्रनाथ पांडे
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • उदयपुर से पन्ना लाल रावत
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • सीकर से सुमेधानानाद
  • चूरू से देवेंद्र झांझरिया
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • नागौर ज्योति मिर्धा
  • अंडमान और निकोबार से बिष्णु पदा रे
  • डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल
  • तिरुवनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर
  • अट्टिंगल से वी मुरलीधरन
  • अलवर से भूपेन्द्र यादव
  • कूच बिहार से  निशीथ प्रमाणिक
  • बेलूरघाट से डॉक्टर सुकांता मजूमदार
  • बनगांव से शांतनु ठाकुर
  • हुगली से लाकेट चटर्जी
  • आसनसोल से पवन सिंह 

देर रात बैठकों के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा भी हुई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी कर रही है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं।


भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी।


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। 2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग