श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने चार चीतों को जन्म दिया

cheta

कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आ रही है.  इसी महीने की 27  तारीफ को कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर आई थी जब इस नेशनल पार्क में एक मादा चीता साशा की मौत हो गई थी. लेकिन कूनो नेशनल पार्क से दो दिन के अंदर ही अच्छी खबर सामने आ गई. कूनो में चीतों की संख्या बढ़ गई है. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. कूनो में चीता सियाया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. ये मादा चीता सियाया, नामीबिया से इस नेशनल पार्क में लाई गई थी. इसकी जानकारी भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है. पर्यावरण मत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है.

आपको बता दे देश के पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद 17 सितंबर 2022 नामीबिया से कुछ चीते भारत लाए गए थे. पीएम मोदी ने भी चीतों के कुनबे के बढ़ने की खबर पर खुशी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है. पीएम मोदी ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के चार चीतों के जन्म वाले ट्वीट को Quote करके उस पर लिखा है Wonderful News. देश में चीतों की संख्या लगातार कम हो रही है. चीते की प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था. अभी कुछ दिन पहले ही नामीबिया से लाई मादा चीता साशा की मौत हो गई थी. साशा की मौत किडनी की बीमारी के कारण हुई थी. नामीबिया से 8 अफ्रीकन चीते भारत लाए गए थे जिनमें से 5 चीते मादा थे और 3 चीते नर थे.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका