Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राष्ट्रपति भवन में दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदला, प्रियंका ने NDA को घेरा

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का गुरुवार को नाम बदल दिया गया। इन दोनों का नाम बदलकर 'गणतंत्र मंडप' और 'अशोक मंडप' कर दिया गया है। इन दोनों हॉल में विभिन्न प्रकार के औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।
Rashtrapati Bhavan

Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का गुरुवार को नाम बदल दिया गया। इन दोनों का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया है। इन दोनों हॉल में विभिन्न प्रकार के औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इन दोनों के नाम बदलने की जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय के एक बयान में दी गई।

बता दें, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति कार्यालय और राष्ट्रपति निवास तीनों ही राष्ट्र के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति सचिवालय के बयान में कहा गया कि इन्हें जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो प्रतिष्ठित हॉल ‘दरबार हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया है।

भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों से है ‘दरबार’ का संबंध

बयान में कहा गया कि “दरबार हॉल राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण समारोहों का स्थल है। दरबार शब्द का तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई है। गणतंत्र मंडप की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, जिस वजह से आयोजन स्थल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप किया गया है।”

आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा की तारीख घोषित, 60244 पदों पर सीधी भर्ती

अशोक का तात्पर्य ‘एकता और शांति’

अशोक हॉल के बारे में कहा गया कि “अशोक शब्द का अर्थ एक ऐसे व्यक्ति से है, जो सभी प्रकार दुखों से मुक्त है। इसके अलावा अशोक का तात्पर्य एकता और शांति-पूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है। सारनाथ अशोक की राजधानी थी। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप करने से भाषा में एकरूपता आती है और अशोक शब्द प्रमुख मूल्यों को बरकरार रखते हुए अंग्रेजीकरण की छाप को भी दूर करता है।”

नाम बदलने पर प्रियंका गांधी ने NDA सरकार को घेरा

वहीं, राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल के नाम बदले जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोला और उन्होंने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है। कांग्रेस महासचिव ने इसके बहाने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

इन देशों में बसने के लिए अपनी नागरिकता छोड़ रहे भारतीय, रिपोर्ट कर देगी हैरान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही