Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत

rahul-gandhi-and-supreme-court

राहुल गांधी को सूरत के सेशन कोर्ट ने सोमवार को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। मानहानि मामले में उनको 2 साल की सजा सुनाई गई थी। राहुल गांधी को मिली जमानत तब तक रहेगी जब तक उनकी अर्जी पर फैसला नहीं आ जाता। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। निचली अदालत से दी गई सजा पर रोक की अर्जी पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस अर्जी पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया है। जिस पर 10 अप्रैल तक उन्हें हलफनामा दायर करना होगा।

राहुल ने सोमवार को सूरत सेशन कोर्ट में दो अर्जियां लगाईं। इनमें से एक में जमानत मांगी गई थी जबकि दूसरी अर्जी सजा को खत्म करने के लिए थी। अपील करने के लिए राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी सूरत पहुंचीं।

राहुल के दिल्ली से सूरत रवाना होने से पहले सोनिया गांधी सुबह साढ़े 10 बजे उनसे मिलने पहुंचीं। 1 घंटे बाद राहुल सूरत के लिए निकल गए। राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के CM भी सूरत आए।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब