Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024 Result: यूपी में क्यों कम हुई बीजेपी की सीटें, पढ़ें मुख्य कारण…

जिस प्रदेश से NDA को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वहीं से उसकी नईया ढ़हना शुरु हो गई है। भाजपा यूपी से सीटें बढ़ाने के कयास लगा रही थी, लेकिन यहां तो कुछ अलग...
rahul gandhi | lok sabha election 2024 | up lok sabha election 2024 | shreshth bharat

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। शुरूआती रूझान में उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन ने जितनी सीटों की उम्मीद की थी, उन्हें उम्मीद के मुताबिक उतनी सीट अभी नहीं प्राप्त हुई है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती शुरू हुई वैसे- वैसे भाजपा की सीटें उत्तर प्रदेश से कम होती जा रही हैं। जिस प्रदेश से NDA को सबसे ज्यादा उम्मीद थी, वहां उसके सीटों में कमी आई है। भाजपा यूपी से सीटें बढ़ाने के कयास लगा रही थी, लेकिन यहां तो कुछ अलग ही हुआ। आइए जानते हैं क‍ि वो कौन सी वजह रही, जिस कारण से यूपी में BJP का खेल बिगड़ गया…

कैंड‍िडेट का गलत चुनाव

जिस तरह से भाजपा ने प्रत्‍याश‍ियों का चयन किया था। उससे स्‍थानीय लोगों में काफी गुस्सा था। इसल‍िए बहुत सारे मतदाता जो भाजपा को वोट देते आ रहे थे, उन्‍होंने घर से निकलना ठीक नहीं समझा। नतीजा भाजपा को मिलने वाले मत प्रत‍िशत में भारी ग‍िरावट दर्ज की गई। 2019 में जहां भाजपा को तकरीबन 50 फीसदी मत मिले थे। वहीं इस बार 42 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है। यानी कि‍ मतप्रत‍िशत में लगभग 8 फीसदी की ग‍िरावट आई है।

इस बार अख‍िलेश यादव ने काफी सतर्क रहते हुए जात‍िगत समीकरणों को देखते हुए प्रत्‍याशी उतारे। यही वजह है क‍ि उनके कैंड‍िडेट जमीन पर भाजपा को टक्‍कर देते नजर आए हैं। मेरठ, घोसी, मिर्जापुर जैसी सीटें इसका उदाहरण हैं। जहां अख‍िलेश ने सूझबूझ से एनडीए के प्रत्‍याश‍ियों को फंसा दिया।

मंहगाई भी रहा मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 400 पार का नारा दिया था, लेकिन वह अभी वहां पहुंचते हुए नहीं दिख रहे। दावा किया जा रहा था क‍ि भाजपा इतनी ज्‍यादा सीटें इसल‍िए चाहती है ताकि वह संविधान बदल सके और आरक्षण खत्‍म कर सके। दल‍ितों और ओबीसी के बीच यह बातें काफी तेजी से फैली और नतीजा वोटों के रूप में सामने आया। वोटर के मन में मंहगाई और बेरोज़गारी को लेकर हताशा है। तैयारी कर रहे युवाओं में भी बेचैनी है। गांवों में छुट्टे जानवर भी सबसे बड़ा मुद्दा हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही