श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

4 जून को यूपी की जनता उन्हें नींद से जगाएगी, पीएम मोदी का दावा

छठे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीतने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दावे पर कटाक्ष...
PM NARENDRA MODI | BJP | RAHUL GANDHI | CONGRESS | AKHILESH YADAV | SP | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्ताधारी दल एक बार फिर सत्ता में आने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। भाजपा ने प्रदेश में मिशन 80 का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में छठे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीतने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 4 जून को यूपी की जनता उन्हें नींद से जगाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और सपा के दोनों ‘शहजादे’ अफवाह फैला रहे हैं कि वे यूपी की 79 सीटें जीतेंगे। पहले मैं सुनता था कि लोग दिन में सपने देखते हैं, लेकिन अब मुझे समझ में आया कि दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को यूपी की जनता उन्हें जगाएगी और फिर वे ईवीएम को दोष देंगे।”

‘भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं, मोदी की मजबूत सरकार है’

पीएम मोदी ने कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर उनके ‘पाकिस्तान के पास परमाणु बम’ वाले बयान पर तीखा हमला किया और उन पर लोगों को डराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान हार गया है, लेकिन सपा और कांग्रेस जैसे उसके समर्थक अब भारत को डराने में लगे हैं। ये लोग कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है। भारत क्यों डरे? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, बल्कि मोदी की मजबूत सरकार है, भारत आज घर में घुसकर मारता है।”

पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “देश में मतदान के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और इन पांच चरणों ने देश में मोदी सरकार को सुनिश्चित किया है। इंडी गठबंधन के बयान को देखें, पूरा इंडी गठबंधन इतनी निराशा की स्थिति में है कि अब उन्हें यह भी याद नहीं है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या कहा था और आज क्या कह रहे हैं।”

‘इंडी गठबंधन को राम मंदिर और राम से परेशानी’

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के भाई-भतीजावादी दलों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। हमारा देश 500 साल से राम मंदिर का इंतजार कर रहा है, लेकिन इन लोगों को राम मंदिर और राम से परेशानी है। इस देश में कई लोग हैं, जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, उनकी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश का हर बच्चा 22 जनवरी, 2024 जानता है। मैं 22 जनवरी कहता हूं और पूरा देश जय श्री राम कहता है। उन्होंने आगे कहा कि देश ‘राम से राष्ट्र’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

Read More: अबकी बार 400 पार सुनकर ही बुरी हो गई समाजवादी पार्टी की स्थितिः योगी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है,आज भारत का कद बढ़ गया है, सम्मान बढ़ गया है। भारत अब वैश्विक मंचों पर बोलता है। जब भारत निर्णय लेता है तो दुनिया सुनती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना