Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: अजय राय वाराणसी से तो रवि किशन गोरखपुर से आज करेंगे नामांकन

AJAY RAI | VARANASI | RAVI KISHAN | GORAKHPUR | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों सीटों पर सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 मई है।

रवि किशन ने कहा- सबकी नजर गोरखपुर सीट पर

इस बीच, गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गुरुवार को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा- यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे 10 मई को नामांकन दाखिल करने का मौका मिल रहा है। काशी के बाद गोरखपुर भाजपा के लिए अहम सीट है। सबकी नजर गोरखपुर सीट पर है।

अजय राय के सामने पीएम मोदी की चुनौती

कांग्रेस ने वाराणसी से अजय राय को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे आज नामांकन दाखिल करने से पहले एक विशाल साइकिल रैली निकालेंगे। राय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनौती होगी, जो लगातार दो बार से सांसद है। पीएम मोदी 13 मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी वाराणसी में मौजूद रहेंगे। मोदी ने 2014 में यहां से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

खास मुहूर्त में होगा पीएम मोदी का नामांकन

पीएम मोदी का नामांकन खास मुहूर्त में होगा। नामांकन के दिन पीएम मोदी रोड शो भी करेंगे। वे बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन करेंगे। मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका नामांकन 13 मई को बनारस कलेक्ट्रेट में दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच होना तय हुआ है।

बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के करेंगे दर्शन

पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन करने के बाद पर्चा दाखिल करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री BHU से कचहरी तक रोड शो भी करेंगे।

चौथे चरण में 13 मई को होगा मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। वहीं, पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई और छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा