Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे नई दिल्ली वासी, जानें खासियत

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के तहत आप के उम्मीदवार में कड़ा मुकाबला है। खास बात ये है कि दोनों ही उम्मीदवार वकील हैं। लेकिन, आज इन दोनों के ही भाग्य के फैसला नई दिल्ली वासियों के मध्य वर्ग...
Somnath Bharti | Bansuri Swaraj | loksabha election 2024 | election 2024 | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज दिल्ली में भी मतदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के सात लोकसभा क्षेत्रों में नई दिल्ली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया था, यानी दिल्ली का सबसे पुराना लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली हैं। यहीं पर राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, उच्चतम न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें हैं।

वहीं, नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के तहत आप के उम्मीदवार में कड़ा मुकाबला है। खास बात ये है कि दोनों ही उम्मीदवार वकील हैं। लेकिन, आज इन दोनों के ही भाग्य के फैसला नई दिल्ली वासियों के मध्य वर्ग के हाथों में है, क्योंकि यहां इनकी बड़ी आबादी है। 25 मई को करीब 15 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।

नई दिल्ली वासी करेंगे दो वकीलों के भविष्य का फैसला

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज

विदेश मंत्री रहीं दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री और पेशे से वकील हैं। उनका चुनाव अभियान शानदार रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में हैं। ये इनका मजबूत पक्ष माना जा रहा है। जबकि कमजोर पक्ष की बात करें तो पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं, वह भी लोकसभा चुनाव।

आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती
अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती की बात करें तो इनका मजबूत पक्ष है कि ये इसी लोकसभा के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक चुने गए हैं। साथ ही एक बड़े नेता के तौर पर इनकी छवि भी हैं। आम आदमी पार्टी में स्टार प्रचारकों की कमी। इनका कमजोर पक्ष माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग