श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

BJP नेता का महिला मंत्री को सुझाव, ‘अच्छी नींद के लिए एक्स्ट्रा पेग लगाएं’

SANJAY PATIL | BJP | KARNATKA | CONGRESS | Lakshmi Hebbalkar | SHRESHTH BHARAT

अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो आपको एक ‘अतिरिक्त पैग’ लगाना चाहिए। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। यह सुझाव दिया है भाजपा नेता संजय पाटिल ने। भाजपा नेता संजय पाटिल ने यह सुझाव कांग्रेस नेता और कर्नाटक राज्य महिला एवं विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर  को रात में अच्छी नींद के लिए दिया है। इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा का विनाश होगा। हेब्बलकर पर कटाक्ष करते हुए पूर्व भाजपा विधायक संजय पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के उदय से ही बलकार को बहुत चिंता होगी और उन्होंने सुझाव दिया कि वह ‘रात में अच्छी नींद’ के लिए एक नींद की गोली या ‘एक अतिरिक्त पैग’ लें।

संजय पाटिल शनिवार को एक सभा को संबोधित कर रहे थे। बेलगावी में बोलते हुए उन्होंने कहा- मैंने कर्नाटक के आठ अलग-अलग क्षेत्र में प्रभारी के रूप में काम किया है। बेलगावी में बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के समर्थन में आ रही हैं। यही कारण है कि मैं चाहता हूं कि मेरी बड़ी बहन (लक्ष्मी हेब्बलकर) नींद की गोली ले लें या रात में अच्छी नींद के लिए एक अतिरिक्त पैक लें।

संजय पाटिल के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, जो कोई भी महिलाओं को नीची दृष्टि से देखा है इसका मतलब है कि उसका पतन शुरू हो गया है। बीजेपी और जीडीएस पार्टियों का पतन शुरू हो गया है। इसलिए उनका महिला विरोधी रवैया बढ़ रहा है। कौरवों और रावण की तरह बीजेपी और जीडीएस का भी निश्चित रूप से विनाश होगा। ‌


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी