श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मंडी से जीतने के बाद कंगना ने किया पहला पोस्ट, कहा सनातन की हुई जीत

समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की...
Kangana Ranaut | Kangana Ranaut win | mandi | shreshth bharat

Mandi Lok Sabha Election 2024 result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हालांकि, उसकी सीटों में कमी आई है। बीजेपी को इस बार 240 सीटें मिली हैं। हिमाचल की बात करें तो बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटों पर जीत दर्ज की है। मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया।

कंगना रनौत ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मंडी से जोरदार जीत हासिल की। कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य को 74755 वोटों से हराया है। कंगना को 5,37,022 वोट मिले तो वहीं विक्रमादित्य को 4,62,267 वोट मिले। जीत के बाद कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा रहा है कि वो मंडी के लोगों के साथ खडी हैं। इस पोस्टर के नीचे उन्होंने लिखा कि मंडी के मेरे सभी परिवारजनों का दिल से आभार।

चुनावी रुझानों में कंगना रनौत आगे, इंस्टाग्राम पर शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

कंगना ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है- समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की।

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि मंडी से कंगना रनौत को कड़ा मुकाबला मिलेगा, क्योंकि मंडी को विक्रमादित्य का गढ़ माना जाता है। कंगना के अलावा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है।

‘चुनाव जीती तो बॉलीवुड छोड़ दूंगी’, फिल्मी करियर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच