Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘चुनाव जीती तो बॉलीवुड छोड़ दूंगी’, फिल्मी करियर को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान

कंगना रनौत भी राजनीति में अपना सिक्का आजमाने के लिए मैदान में उतरी हैं। कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा...
Kangana Ranaut Slapped cisf Female guard inside chandigarh airport reports bjp mp

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज यानी 4 जून को हो जाएगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी राजनीति में अपना सिक्का आजमाने के लिए मैदान में उतरी हैं। कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना

बी-टाउन की क्वीन ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर को लेकर (Kangana Ranaut) एक बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीत जाती हैं, तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस एक ही काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था,” मैं फिल्मों से पक जाती हूं। मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है, अगर लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर मैं राजनीति ही करुंगी।”

क्या सच में बॉलीवुड छोड़ पाएंगी कंगना?

ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस के मन ये सवाल उठ रहा है कि क्या कंगना सच में अपना बॉलीवुड करियर छोड़ पाएंगी? बता दें कि कंगना ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने करीब 42 फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्होंने हलफनामें में अपनी नेटवर्थ 90 करोड़ रुपये बताई है।

यह भी पढ़ें- पांच साल बाद अलग हुईं अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की राहें! ये है ब्रेकअप की वजह

कंगना रनौत को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

अपने 18 साल के करियर में कंगना ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है। कंगना का एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी है, जिसका नाम मणिकर्णिका है। कंगना ने अपने होम प्रोडक्शन बैनर तले इमरजेंसी फिल्म का निर्माण किया है। हालांकि, चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी