Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन उम्मीदवारों ने लड़ा निर्दलीय चुनाव, इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे का नाम भी शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुका है। चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल से एकदम अलग आए है। इस चुनाव में कई पार्टियों के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, जिनके इस चुनाव में जीतने की उम्मीदें थी।
independate candidates| lok sabha election | shreshth bharat

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुका है। चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल से एकदम अलग आए है। इस चुनाव में कई पार्टियों के बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, जिनके इस चुनाव में जीतने की उम्मीदें थी। लेकिन , इस चुनाव में कुछ ऐसे भी उम्मीदवार रहे हैं, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

इस चुनाव में इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा सरबजीत सिंह खालसा, खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह, कश्मीरी नेता इंजीनियर राशिद जैसे जैसे कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करे तो 2019 में केवल चार निर्दलीय उम्मीदवार ही संसद पहुंच पाए थे। 2014 के चुनाव में सिर्फ तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। वहीं, 2024 के हुए लोकसभा चुनाव में कम से कम छह निर्दलीय उम्मीदवार संसद तक पहुंचने में कामयाब रहे थे।

मोहम्मद हनीफाः मोहम्मद हनीफा लद्दाख सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उनके खिलाफ कांग्रेस के शेरिंग नामग्याल खड़े थे। हनीफा ने नामग्याल को 27.862 वोटों के अंतर से हराया।

इंजीनियर राशिदः उम्मीदवार इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख बारामूला सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन को करीब दो लाख वोटों से हराकर जीत हासिल की।

अमृतपाल सिंहः वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट पर जीत हासिल की। अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है।

उमेशभाई बाबूभाई पटेलः दमन और दीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पटेल उमेशभाई बाबूभाई ने बीजेपी के लालूभाई बाबूभाई पटेल को हराकर जीत हासिल की। पटेल उमेशभाई बाबूभाई ने 6,225 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। बता दें कि इस सीट पर करीब 15 साल बाद भाजपा की जीत हुई है।

विशाल प्रकाशबाबू पाटिलः महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल (दादा) प्रकाशबाबू पाटिल ने बीजेपी के संजय काका पाटिल को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है।

सरबजीत सिंह खालसाः सरबजीत सिंह खालसा पंजाब की फरीदकोट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के करमजीत सिंह अनमोल को 70 हजार के ज्यादा वोटों के अंतर से हराया हैं। बता दें कि सरबजीत सिंह खालसा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअत सिंह के बेटे हैं।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादवः पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार थे। 56.75 लाख वोटों के साथ उन्होंने जीत दर्ज की है। पप्पू यादव दो बार पूर्णीया से दो बार सांसद रह चुके है।

यह भी पढ़े- NDA को मिले बहुमत के बाद PM MODI ने बताया आगे का प्लान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा