Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन!

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। उनके जेल से बाहर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दोबारा से झारखंड के सीएम बन सकते है...
jmm chief hemant soren can become the chief minister of jharkhand for third time

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। उनके जेल से बाहर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दोबारा से झारखंड के सीएम बन सकते है और मीडिया रिपोर्टस के अनुसार झारखंड के वर्तमान सीएम चंपई सोरेन आज रात सीएम पद से इस्तीफा दे सकते है। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद राज्य में चुनाव होने से पहले उनका सीएम पद संभालना झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीएम चंपई दे सकते है इस्तीफा

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज रात इस्तीफा दे सकते हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत के बाद से ही झारखंड में राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिल रहे थे। इस्तीफे की अटकलों के बीच बुधवार दिन में हुई बैठक के बारे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ‘बैठक में चंपई सोरेन के स्थान पर हेमंत सोरेन को लाने का निर्णय लिया गया।’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक में गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया।

ये भी पढ़े: Hemant Soren Bail: झारखंड HC से हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाले में मिली जमानत

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपये से ज्यादा की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में रखा गया था। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया।

ये भी पढ़े: 5 महीने बाद जेल से बाहर आए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कही ये बात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज