Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंद हुआ देशी ऐप ‘कू’ , सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने बताई वजह

Koo App Closed: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म KOO का प्रयोग करने वाले यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू को बंद कर दिया गया है...
Native app 'Koo' closed, co-founder Mayank Bidawatka told the reason

Koo App Closed: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म KOO का प्रयोग करने वाले यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू को बंद कर दिया गया है। इसे साल 2020 में ट्विटर को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी कंपनी के फाउंडर्स ने दी है। उन्होंने इसके बंद करने का कारण पार्टनरशिप की बातचीत फेल होने और टेक्नोलॉजी कॉस्ट में काफी ज्यादा खर्च होना बताया है।

नहीं बनी कंपनियों के साथ सहमति- सह-संस्थापक मयंक बिदावतका

कू ऐप के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने लिंक्डन पर हाल ही में किए एक पोस्ट के जरिए कू ऐप के बंद होने का ऐलान करते हुए कहा कि वे “कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी की संभावना तलाश रहे थे, लेकिन इन वार्ताओं से कोई नतीजा नहीं निकला” और “उनमें से कुछ ने डील साइन करने के वक्त अपना मन बदल लिया।”

ये भी पढ़े: तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन!

2020 में लॉन्च हुआ था ऐप

आपके बता दें कि कू ऐप 2020 में लॉन्च किया था, लेकिन इस ऐप को लोकप्रियता 2021 में तब मिली थी, जब भारत सरकार किसी पोस्ट को एक्स (पुराना नाम ट्विटर) से हटाने को लेकर ट्विटर के साथ उलझ गई थी। भारत सरकार और ट्विटर के बीच हुए उस विवाद का फायदा कू ऐप को हुआ और उसके बाद इस ऐप को ना सिर्फ सरकार ने प्रमोट किया बल्कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने इसका इस्तेमाल करके लोगों से इस ऐप का इस्तेमाल करने का आह्वान भी किया था।

कू ऐप पर 9000 से ज्यादा VIP यूजर्स

एक समय ऐसा आया था कि कू ऐप काफी लोकप्रिय हो गया था। इस ऐप में रोज़ाना एक्टिव यूज़र्स की संख्या 21 लाख और मंथली एक्टिव यूज़र्स की संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर 9000 से ज्यादा वीआईपी लोगों का अकाउंट भी था।

ये भी पढ़े: ICC ने जारी की T20 रैंकिंग लिस्ट, हार्दिक बने दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर


अभिनेता और क्रिकेटर भी कर रहे थे इस्तेमाल

इस ऐप में कई मंत्रियों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स समेत अनेकों सितारों ने अपने-अपने अकाउंट खोले और कू ऐप का इस्तेमाल करना शुरू किया। हालांकि, समय के साथ-साथ कू ऐप की लोकप्रियता और चर्चाएं कम होती चली गई और एलन मस्क के द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने पर भारतीय यूज़र्स ने एक बार फिर ट्विटर(वर्तमान में एक्स) पर ही अपना भरोसा कायम रखने का फैसला लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड