श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

dancer amarnath ghose murder shresth bharart

भारतीय शास्त्रीय नर्तक की अमेरिकी राज्य मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नर्तक अमरनाथ घोष के रूप में हुई है। एक्स पर एक पोस्ट में, अमरनाथ घोष की दोस्त और एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता देवोलीना भट्टाचार्जी ने शुक्रवार 1 मार्च को बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को अमरनाथ को मार दिया गया। भट्टाचार्जी ने कहा कि घोष अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, उनकी मां का तीन साल पहले निधन हो गया था और उनके पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी।

अमरनाथ घोष की दोस्त ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुटी है पर इसके इतर आरोपी का विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। शायद उसके कुछ दोस्तों को छोड़कर उसके परिवार में इसके लिए लड़ने के लिए कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से था। उत्कृष्ट नर्तक, पीएचडी कर रहा था, शाम की सैर कर रहा था और अचानक उसे किसी अज्ञात द्वारा उसे कई बार गोली मार दी गई। भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

अमरनाथ घोष का संक्षिप्त परिचय

अमरनाथ घोष चेन्नई के एक कला शिक्षक थे और उनकी परवरिश कोलकाता में हुई थी। घोष कलाक्षेत्र कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स और कुचुपुड़ी आर्ट अकादमी चेन्नई के पूर्व छात्र थे और सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए) की पढ़ाई कर रहे थे। भट्टाचार्जी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि अमेरिका में कुछ दोस्त उनके शव पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस बारे में कोई अपडेट नहीं है।

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में, महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह फोरेंसिक, पुलिस के साथ जांच और सहायता प्रदान कर रहा है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज