Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Weather Forecast Today: लू से मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
weather forecast today 9 may 2024

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज और कल राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं, 11 मई को पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, कई राज्यों में जमकर बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट…

बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म

IMD के मुताबिक, 8 मई को सबसे ज्यादा तापमान पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां पारा 45.9 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, जैसलमेर में 45.2, बीकानेर में 44.6, श्रीगंगानगर में 45.2, जोधपुर में 45 और चुरु में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 42.8, अजमेर में 43.4 और कोटा में 44.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में आज, जबकि पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में 11 मई को लू चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बुधवार देर रात से बारिश हो रही है। इससे नदी और नाले उफान पर है। आज भी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बुधवार को हरिद्वार के रुड़की में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि नैनीताल के मुक्तेश्वर में सबसे कम 12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चलेंगे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 10 और 11 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, 9 मई को उत्तर प्रदेश (UP) में मेघगर्जन/तेज झोंकेदार हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ धूल भरी आंधी की संभावना है। वहीं, 10 और 11 मई को यूपी में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज सतही हवा (गति 25-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, 9 से 12 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मराठवाड़ा में 12 मई को आंधी, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश और विदर्भ में होगी ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग