श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान

FARMER | FARMER PROTEST | DELHI CHALO | FARMER LEADER | CENTRAL GOVERMENT | MSP | SHRESHTH BHARAT

किसानों ने आज दिल्ली कूच का एलान किया है। इस एलान के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं और रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। 3 मार्च को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने एलान किया था कि देशभर के किसान बुधवार यानि आज दिल्ली पहुंचेंगे। इसके आगे कि रणनीति के बारे में किसान नेताओं ने कहा है कि 10 मार्च को देशभर में ट्रेन रोको आंदोलन होगा तो वहीं, 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने मंगलवार को पंजाब के पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इस रैली में हजारों किसान पहुंचे। रैली में जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को फिर से उठाया।

मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि 21 फरवरी को शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर शांतमयी ढंग से आगे बढ़ रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने गैर संवैधानिक ढंग से आंसू गैस के गोले छोड़े थे और गोलियां तक चलाई थीं। यह बेहद शर्मनाक व असहनीय है।

रैली में किसान नेताओं ने सरकार को चेतावती देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों के जल्दी पूरा नहीं किया गया तो वो आंदोलन को तेज करेंगे। वहीं, दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि छह मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज