Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘Panchayat Season 3’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस ने लिखा-सीरीज का था इंतजार

Panchayat 3 | Trailer | FANS | SHRESHTH BHARAT

Panchayat 3 Trailer X Review: ‘पंचायत सीजन 3’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज दोपहर सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद से फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। पिछले दो सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। ‘पंचायत’ सीरीज का यह सीजन भी कॉमेडी से भरपूर होगा। इस बार सीरीज में लोकल राजनीति का मुद्दा उठाया जाएगा, जिसमें सचिव जी उलझे नजर आएंगे। अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘पंचायत सीजन 3’ को 28 मई को रिलीज किया जाएगा।

एक यूजर ने लिखा, ‘सचिव जी’ जितेंद्र कुमार खुद को ‘प्रधान जी’ रघुबीर यादव और ‘भूषण’ दुर्गेश कुमार की घटिया राजनीति के बीच पिसते हुए पाते हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने सीरीज को दोनों सीजन से ज्यादा अच्छा बताया है और बनराकस यानी कि दुर्गेश कुमार के अभिनय की भी खूब सराहना की है।

सीरीज के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘पंचायत 3 फुलेरा गांव के निवासियों की हरकतों की गहराई से जांच करेगा क्योंकि राजनीति और प्रतिद्वंद्विता सर्वोच्च है, जिससे दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन होता है। ट्रेलर जबर्दस्त है, उम्मीद है कि सीरीज भी कमाल की होगी।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे कहना ही होगा “देर आए दुरुस्त आए” यह मजेदार था और इतना आकर्षक था कि मैं नहीं चाहता था कि यह खत्म हो। पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार