Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

EC ने सार्वजनिक किया इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा,  जानें किसको क्या मिला

ELECTORAL BOND | ELECTION COMMITION | STATE BANK OF INDIA | SUPREME COURT | SHRESHTH BHARAT

Electoral Bond New Data: SBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े नए डेटा को भी सार्वजनिक कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा देने के मामले में फ्यूचर गेमिंग सबसे बड़ा दानकर्ता बनकर उभरा है। इसके बाद मेघा इंजीनियरिंग देश का दूसरा सबसे बड़ा डोनर है जिसने भाजपा, बीआरएस औऱ डीएमके के सहित कई बड़ी पार्टियों को 966 करोड़ रुपये दान किए है।

फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने TMC को सबसे ज्यादा 540 करोड़ का चंदा दिया है। TMC के अलावा, फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने DMK, YSR CONGRESS, BJP और CONGRESS  को डोनेट किया है। फ्यूचर कंपनी ने सिक्किम मुक्ति मोर्चा और डेमोक्रेटिक फ्रंट को भी 10 करोड़ का दान किया है।

फ्यूचर गेमिंग कंपनी ने भाजपा को 1368, टीएसी को 540 करोड़ रुपये, डीएमके को 509 करोड़, वाईएसआर कांग्रेस को 160 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 50 करोड़ का दान दिया है। इन सबमें कांग्रेस  को सबसे कम चंदा दिया गया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी को स्पाइजेट और टेक महिंद्रा ने सबसे ज्यादा दान दिया है। रिलाइमस से जुड़ी क्विक सप्लाई ने भाजपा को 395 करोड़ रुपये का दान दिया है। उसके बाद एक और कंपनी ने साल 2021 में 30 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे और सभी भाजपा को दान कर दिए थे।

इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा जारी होने के बाद चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि SBI  ने 21 मार्च को पूरा डाटा मुहैया करा दिया है। चुनाव आयोग ने ये डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा को 900 से अधिक पन्नों में जारी किया गया है। अब इस डाटा को आम जनता भी देख सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा