श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Loksabha Elections 2024: झारखंड में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन में बनी सहमति

JHARKHAND | CONGRGESS | LOKSABHA ELECTION | ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Loksabha Elections 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और शिबू सोरेन की पार्टी झामुमो के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमती बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, झारखंड में विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के बीच समिति बन गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 7 सीटों पर और हेमंत सोरेन की पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मामले में आई एम एल के प्रत्याशी भी मैदान में होंगे।

बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले एक-दो दिनों में लोकसभा की दुमका सीट पर फैसला लेंगे क्योंकि यहां पर पहले हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन चुनाव लड़ने वाली थी, लेकिन फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है, इसलिए चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस सीट को सुरक्षित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी का डाबर नेता के नाम पर दम लगा सकता है। बताया जा रहा है कि सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं। ‌

झारखंड में पिछले लोकसभा चुनाव में 14 सीटों में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने जीत हासिल की थी। इनमें से कांग्रेस को एक सीट मिली थी जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कोडा की पत्नी गीता कोड़ा जीती थी। लेकिन, अब गीता कोड़ा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐसे में राज्य में कांग्रेस की पकड़ काफी ढीली हो गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी