श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

कांग्रेस ने जारी की मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची, जानें कौन-कौन हैं शामिल

CONGRESS | RAHUL GANDHI | MADHY PRADESH | SHRESHTH BHARAT

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में प्रचार के लिए 40 नामों की लिस्ट बनाई है। इसमे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान से मौजूदा सासंद सचिन पायलट जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं।

कई बड़े नेता चुनावी मैदान पर करेंगे प्रचार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के लिए प्रचार करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के मौजूद सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्रियों को भी प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कमलनाथ के बेटे का नाम प्रचारकों में शामिल नहीं

चौंकाने वाली बात यह है कि स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के इकलौते सांसद कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम नहीं है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए नकुलनाथ को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया था। कांग्रेस की जारी की गई लिस्ट में दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके साथ ही कांतिकाल भूरिया और उनके बेटे को भी शामिल किया गया है।

भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कांग्रेस उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की गई है। इसमें नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। उनके साथ ही दिग्विजय सिंह रायगढ़ तो कांतिकाल भूरिया रतलाम झाबुआ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री केके मिश्रा को पदमुक्त कर श्री मुकेश नायक को मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी