Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Youtuber मनीष कश्यप ने जॉइन की बीजेपी, बोले- ‘मां की बात नहीं टाल पाया’

manish

बिहार के जाने माने यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। उनका कहना है कि ऐसा उन्होंने मां के कहने पर किया है। मनीष का कहना है कि उनकी ऐसी कोई खास मंशा नहीं थी लेकिन मनोज तिवारी के मां को फोन करने के बाद मैं मां की बात नहीं टाल पाया। दरअसल मनीष कश्यप को लेकर माना जा रहा था कि वे पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, जिससे कि बीजेपी की मुश्किल बढ़ सकती थी। इस लोकसभा सीट पर बीजेपी से संजय जायसवाल और कांग्रेस से मदन मोहन तिवारी मैदान में हैं।

कौन हैं मनीष कश्यप ?
मनीष कश्यप जाने माने यूट्यूबर हैं। उनका असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। मनीष का जन्म पश्चिम चंपारण जिले के डुमरी महानावा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है जो कि भारतीय सेना में नौकरी करते हैं। मनीष ने महाराष्ट्र से सिविल इंजीनियरिंग की है, लेकिन इसके बाद कहीं नौकरी नहीं की।

कैसे चर्चा में आए Son Of Bihar ?
Son Of Bihar के टाइटल से पहचान रखने वाले मनीष शुरू से ही सरकार का ध्यान समाज की ओर आकर्षित करने में लगे रहते हैं। इसके साथ ही समय समय पर सरकार की कमियों को भी उजागर करने का काम करते रहे। यही वजह धीरे धीरे ही सही मनीष की ख्याति का कारण बन गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार