Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भूख से गाजा में भीषण अकाल, संयुक्त राष्ट्र ने दी चौंकाने वाली रिपोर्ट

hunger | gaza | united nation | shreshth bharat

संयुक्त राष्ट्र ने एक जानकारी दी है जो कि चौंकाने वाली है। वर्ष 2023 में 59 देशों के करीब 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को मजबूर हुए और युद्धग्रस्त गाजा में सबसे ज्यादा लोगों ने अकाल की गंभीर स्थिति का सामना किया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस’ में इसकी जानकारी दी। इस रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 2.4 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री की भारी कमी से जूझना पड़ा, जिसकी वजह विशेषतौर पर गाजा पट्टी और सूडान में खाद्य सुरक्षा के हालात बिगड़े थे। खाद्य संकट वाले देशों की संख्या में भी वृद्धि हुई, जिनकी निगरानी की जा रही है।

UN के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भूख का एक पैमाना तय किया है, जिसमें पांच देशों के 705,000 लोग पांचवे चरण में हैं, जिसे उच्च स्तर माना जाता है।

उन्होंने बताया कि 2016 में वैश्विक रिपोर्ट जारी करने की शुरुआत से यह संख्या अब तक सबसे ज्यादा है और 2016 में दर्ज संख्या के मुकाबले इसमें चार गुना वृद्धि हो चुकी है। अर्थशास्त्री ने बताया कि गंभीर अकाल का सामना कर रहे लोगों में से 80 फीसदी लोग यानि 577,000 सिर्फ गाजा में हैं।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि गाजा में लगभग 11 लाख लोग और दक्षिण सूडान में 79000 लोग जुलाई तक पांचवे चरण में पहुंच सकते हैं और अकाल का सामना करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इजराइल और हमास के बीच सात माह से युद्ध चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार  संघर्ष के कारण हैती में खाद्य असुरक्षा बढ़ेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार