श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, AAP से गठबंधन पर खड़े किए सवाल

Arvind-Singgh

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे की वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन से जुड़ी बताई जा रही है। लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने कहा, दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कि हमारी पार्टी के खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बाद भी कांग्रेस ने दिल्ली में न जाने क्यों आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय ले लिया।

पार्टी को लिखा भावुक इस्तीफा

दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में काफी भावुकता भरा जिक्र किया है। लवली ने कहा कि बीते कुछ महीनों से मैनें कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने की भरसक कोशिश की है। लवली ने पत्र में लिखा कि अगस्त 2023 में जब मुझे अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया था तब से, मैंने पार्टी को दोबारा खड़ा करने और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की। मैने हर वो काम किया जिससे कांग्रेस पार्टी वैसी ही खड़ी हो सके जैसे कि कुछ साल पहले हुआ करती थी। लेकिन मेरी इतनी मेहनत के बाद भी कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई बड़ी रैली या कार्यक्रम नहीं आयोजित किया गया। लवली ने पत्र में लिखा कि ऐसी कई वजहें हैं जिससे कि मैं बतौर अध्यक्ष खुद को सक्रिय नहीं पा रहा हूं।

‘कई बार नहीं मानी गईं मेरी बातें’

लवली ने कहा कि कई बार ऐसा देखने को मिला कि मुझे अधिकारों से वंचित रखा गया। यहां तक कि मुझे ब्लॉक तक में अध्यक्षों की नियुक्ति करने का अधिकार नहीं दिया गया। पार्टी के भीतर अधिकारों पर सवाल खड़े करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मुझे डीपीसीसी में किसी वरिष्ठ पर पर नियुक्ति करने के अधिकार से भी वंचित रखा गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा