Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉर्डर पर जुटे 14 हजार किसान, कानून- व्यवस्था बिगड़ने का डर

FARMER | FARMER PROTEST | DELHI CHALO | CENTRAL GOVERMENT | FARMER LEADER | SHRESHTH BHARAT

सरकार किसानों की बात नहीं मान रही है और किसान सरकार की। मंगलवार को किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को नहीं माना था, जिसके बाद आज यानि बुधवार को किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इसके लिए किसान शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ जैसी भारी मशीनरी के साथ 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कार, 10 मिनी बस लाए है। वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों को रोकने के प्रसाशन को शख्त आदेश दिए है।

पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर लगभग 14000 किसान डटे हुए है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पंजाब सरकार को भेजे एक पत्र में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है। और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर किसानों को शंभू बॉर्डर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकते हुए शंभू थाना के एसएचओ और एक अन्य अधिकारी जख्मी हो गए हैं। जिनका नाम इंस्पेक्टर अमन पाल सिंह विर्क और मोहाली के एसपी जगविंदर सिंह चीमा है। अमन पाल सिंह विर्क के घुटने में चोट आई है। जिन्हैं नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के डीजीपी द्वारा पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखने के बाद पंजाब के डीजीपी ने खनौरी और शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा की ओर जेसीबी, पोकलेन, टिपर, हाइड्रा और अन्य भारी मिट्टी हटाने वाले उपकरणों की आवाजाही को रोकने के शख्त आदेश दिए है।

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार तगाते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारियों को बड़ी संख्या में क्यों इकट्ठा होने दिया जा रहा है। पंजाब सरकार सुनिश्चित करे कि लोग बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र न होने दे।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों और किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा, हम सभी शांति चाहते हैं और हमें मिलकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने कई प्रस्तावों पर चर्चा की। हमें पता है कि किसान प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन यह चर्चा जारी रहनी चाहिए, हमें शांतिपूर्वक समाधान निकालना चाहिए। एमएसपी पर सरकार के प्रस्ताव को खारिज किए जाने का हवाला देते हुए मुंडा ने कहा, हम अच्छा करना चाहते हैं। इसके लिए कई राय दी जा सकती हैं। हम हमेशा अच्छी राय का स्वागत करते हैं। लेकिन, वह राय कैसे उपयोगी होगी, इसका हल खोजने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।      

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग