Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस के साथ सीटों के समझौते की बातचीत अंतिम दौर में- अरविंद केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal

पंजाब में आम आदमी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि बातचीत अंतिम दौर में है और वो जल्ह ही गठबंधन की घोषणा करेंगे। अरविंद केजरीवाल का कहना था कि कांग्रेस के साथ उनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है उनकी बातचीत अंतिम चरण में। समें कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में उन्होंने ने कहा कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में है। आप ने पहले कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में समझौते के लिए इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत कर रही है। खासतौर वह गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और गोवा के बारे में बात कर रही है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने गुजरात में कांग्रेस से 26 लोकसभा सीटों में से आठ की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल का कहना था कि आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 13 फीसदी वोट पाकर पांच सीटें जीती थीं। गुजरात और आगामी चुनावों के लिए राज्य में आठ लोकसभा सीटों का दावा किया, जबकि बाकि कि 18 सीटें कांग्रेस को देने की पेशकश की। उन्होंने दिल्ली की सात में से एक लोकसभा सीट भी कांग्रेस को देने की पेशकश करते हुए कहा था कि वह इसके लायक भी नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने अब तक गुजरात और असम में दो-दो और गोवा में एक सीट पर अपने उम्मीदवारों की एकतरफा घोषणा की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग