Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ भाजपा की जीत का नया नारा

JP Nadda | BJP National President | Sreshth Bharat

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के बीच ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ की अपील बढ़ाने के मकसद से पार्टी के दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की। नड्डा ने एक दीवार पर पार्टी के प्रतीक कमल को रेखांकित करके नीचे लिखे नारे ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ को रेखांकित करके लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की। नड्डा ने कहा कि हमारा दीवार लेखन कार्यक्रम आज से पूरे देश में शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम देश भर के सभी बूथों पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ के नारे के साथ शुरू होगा।

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कार्यक्रम में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हों और इसे सफल बनाएं। यह नारा देश के नागरिकों से एक विनम्र अपील है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बने और देश के अंदर लगातार विकास हो।
उन्होंने ने कहा कि हम देश को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ आगे ले जाएंगे, जिसके लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है।

नड्डा ने आगे कहा कि देश की जनता ने पहले भी पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है और हमें यह देखने को मिला है कि कैसे विकास के नए मुकाम हासिल किए गए और कैसे भारत ने खुद को विश्व स्तर पर स्थापित किया। इन सबको आगे बढ़ाने के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है। इसलिए हम इस दीवार लेखन के माध्यम से एक बार फिर मोदी सरकार के लिए अपील कर रहे हैं।

इससे पहले रविवार को, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने एक कार्यक्रम में दीवार पर कमल का प्रतीक चित्रित किया था। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के 450 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया। माणिक साहा ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में अपने राज्य की दोनों सीटों पर जीत हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो कमल खिलाना है। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा इस बार 404 सीटें जीत सकती है, लेकिन मेरा मानना ​​​​अलग है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा